रेखा सुराणा बनीं आईजा महिला विंग मध्यप्रदेश की मानवसेवा चेयरमैन
संवाददाता – जीवनलाल जैन, इंदौर
इंदौर। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) महिला विंग मध्यप्रदेश की ओर से इंदौर की समाजसेवी एवं राजशांति आशियाना (वृद्ध आश्रम) की संचालिका रेखा सुराणा को मानवसेवा चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति आईजा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, मध्यप्रदेश आईजा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी, प्रदेश महासचिव अंकित जैन की सहमति तथा राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन की अनुशंसा पर की गई। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रूचि जैन चोवसिया ने सुराणा को यह जिम्मेदारी सौंपी।
रेखा सुराणा की नियुक्ति पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों और महिला कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मीना सिंगी, किरण रांका, स्वाति जैन, डॉ. किरण जैन, मनीषा गूगलिया, सोना जैन, सुनीता लुंकड़, शेल जैन, संजना जैन, गरिमा लुंकड़, अर्चना खाबिया, नीलम बागरेचा, राखी डांगी, विनी दांगी, कोमल नलवाया सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि शामिल रहीं।
इसके अलावा राजविहार महिला संघ, रेखा जैन (केन्द्रीय इकाई), विजीया जैन (केन्द्रीय अध्यक्ष), अनिता जैन, भावना जैन, सनेह कटारिया, श्रुति शर्मा, अंतिम जैन, सीमा बम, रिंकी शुक्ला, तृप्ति दोसी, राजरानी जैन, सुशीला सालेचा और जैन समाज के अन्य सदस्यों ने भी रेखा सुराणा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
