पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन गुर्जर ने किया सफाई मित्रों का सम्मान
नागदा, 23 सितंबर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम सिमरोल में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन गुर्जर ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने देवनारायण मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया और उपस्थित सफाई मित्रों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह गुर्जर, सरपंच सीताराम चौहान, हीरा गुर्जर, भगवान सिंह गुर्जर, दिलीप सोलंकी, पप्पू गुर्जर, इंदर सिंह गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, भूरा गुर्जर, विनोद शर्मा, पहलाद वर्मा, गुड्डू सोलंकी, अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📞 लखन गुर्जर : 70007 13929
🖊️ संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा

