—Advertisement—

वाराणसी घटना के विरोध में अभिभाषक संघ नागदा का प्रदर्शन, पीएम को सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Published On: 23 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 23 at 5.24.18 AM

—Advertisement—

वकीलों पर वाराणसी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अभिभाषक संघ नागदा का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

नागदा, 23 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हाल ही में वकीलों पर हुई पुलिस की बर्बर कार्रवाई के विरोध में देशभर के अधिवक्ता आक्रोशित हैं। इसी क्रम में अभिभाषक संघ नागदा ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन नागदा एसडीएम रंजना पाटीदार को सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वाराणसी में पुलिस ने शांतिपूर्वक विरोध कर रहे निहत्थे वकीलों पर लाठियां बरसाईं, जिसके कारण कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर व अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। थाने में भी वकीलों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने बदले की भावना से अधिवक्ताओं पर ही गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें झूठे मामलों में फँसाने का प्रयास किया।

अभिभाषक संघ नागदा ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित धाराओं में अपराध दर्ज किया जाए और वर्षों से लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को पूरे देश में शीघ्र लागू किया जाए।

ज्ञापन का वाचन संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट जयेश जोशी ने किया। प्रतिलिपि केंद्रीय विधि मंत्री, ऑल इंडिया बार काउंसिल नई दिल्ली के अध्यक्ष और राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के अध्यक्ष को भी भेजी गई है।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विजय वर्मा, सचिव प्रवीण जटिया, उपाध्यक्ष गोपालसिंह देवड़ा, सहसचिव विष्णुलाल चौहान, पुस्तकालय सचिव कान्ता सरोज सहित अभिभाषक संघ नागदा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
जानकारी एडवोकेट जैना श्रीमाल ने दी।

संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp