—Advertisement—

“जैनश्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया ने बैंगलोर में तपस्वी प्रेमा बेन मुथा का सम्मान किया | भव्य तपोत्सव में गूंजे जयकारे”

Author Picture
Published On: 21 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 21 at 5.16.09 AM scaled

—Advertisement—

जैनश्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया ने किया बैंगलोर में तपस्वी प्रेमा बेन मुथा का सम्मान, तपोत्सव कार्यक्रम में गूंजे जयकारे

बैंगलोर/महिदपुर रोड।
जैनश्री संघ महिदपुर रोड के अध्यक्ष अजय चोरडिया ने बैंगलोर में आयोजित भव्य तपोत्सव कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं 72 दिवसीय राजेंद्रसुरी महातप की भीष्म तपस्वी रत्न श्रीमती प्रेमा बेन मुथा का सम्मान किया।

इस अवसर पर परिसर तपस्वी के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। अध्यक्ष अजय चोरडिया ने अपने संबोधन में कहा कि तपस्या आत्मशुद्धि का मार्ग ही नहीं बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का दिव्य साधन है। तपस्वी प्रेमा बेन मुथा की कठिन तपस्या समाज और धर्म के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने आगे कहा कि –

“आपकी तपस्या आपके आत्मकल्याण के साथ-साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। हम महिदपुर रोड जैनश्री संघ की ओर से आपके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हैं।”

तपस्वियों के महत्व पर बोलते हुए चोरडिया ने बताया कि जैसे युद्धभूमि में योद्धा तप करता है और सूर्य आकाश में तपता है, वैसे ही तपस्वी साधक अंदर से तप कर अपने कर्मों का नाश करता है।

कार्यक्रम में देशभर से अनेक जैनश्री संघ एवं परिषद परिवार के सदस्य शामिल हुए और तपस्वी रत्न श्रीमती प्रेमा बेन मुथा की तपस्या का अनुमोदन करते हुए जिन शासन की शोभा में वृद्धि की।

इस तपोत्सव कार्यक्रम की जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp