मध्यप्रदेश की कमान आदित्य छिपानी को, अमित शाह युवा भारत ब्रिगेड ने किया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त
भोपाल/उज्जैन: युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमित शाह युवा भारत ब्रिगेड ने मध्यप्रदेश की कमान नागदा निवासी आदित्य छिपानी को सौंपी है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा, राष्ट्रीय महामंत्री अवधेश शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव जय डुंगरानी ने आदित्य छिपानी की प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
आदित्य छिपानी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और युवाओं को प्रेरित करने के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को घर-घर पहुँचाना, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना, धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना, तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा
