—Advertisement—

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इटारसी बैठक: नवरात्रि गरबा, स्वावलंबन एग्जिबिशन और गौवंश समाधान पर चर्चा

Author Picture
Published On: 19 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 19 at 8.27.36 AM

—Advertisement—

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इटारसी की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

इटारसी, 18 सितंबर 2025 (गुरुवार)।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इटारसी की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुला तिवारी के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने की।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए:

  1. नवरात्रि में गरबा-डांडिया आयोजन
    नवरात्रि पर्व पर एक दिन गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य अपने परिवार सहित शामिल होकर आनंद लेंगे। कार्यक्रम का स्थल हनुमान धाम मंदिर प्रांगण तय किया गया है। तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

  2. स्वावलंबन एग्जिबिशन का आयोजन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” आह्वान और उनके जन्मदिन पर महिलाओं के उत्थान संबंधी घोषणाओं से प्रेरित होकर, ट्रस्ट ने घर से कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया। इसके तहत उन्हें एक मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनके उत्पाद अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकें। इसी उद्देश्य से 4 और 5 अक्टूबर 2025 को अग्रवाल भवन, इटारसी में “स्वावलंबन एग्जिबिशन” आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यक्तियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही सभी सदस्य अपने-अपने मित्रों को भी आमंत्रित करेंगे।

  3. सड़क पर बैठे गौवंश की समस्या
    बैठक में नगर की सड़कों पर बैठे आवारा गौवंश की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि इस विषय पर पुनः आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष को इस संबंध में आवेदन दिया जा चुका है, उसकी कार्यवाही की जानकारी भी ली जाएगी।

बैठक के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. पूजा गुप्ता को अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल द्वारा ट्रस्ट का पहचान पत्र (आई-कार्ड) प्रदान किया गया।

बैठक में सचिव श्रीमती कामिनी शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुला तिवारी, श्रीमती शशि अग्रवाल, डॉ. श्रीमती पूजा गुप्ता, सदस्य श्रीमती आरती तोमर और श्रीमती श्वेता कौशल उपस्थित रहीं।

संवाददाता : जीवनलाल जैन, नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp