—Advertisement—

इंदौर में 20 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर – संस्था समृद्धि सेतु का सामाजिक पहल

Author Picture
Published On: 19 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 17 at 7.01.11 AM

—Advertisement—

इंदौर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 20 सितंबर को

इंदौर।
संस्था समृद्धि सेतु की स्थापना के अवसर पर इंदौर शहर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। आयोजन स्थल श्री राम प्लाईवुड, आलोक नगर, कनाडिया रोड, इंदौर रहेगा।

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। रक्तदान को महादान बताते हुए आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन के मुख्य निवेदक दीपेश जैन, भरत जैन, सचिन जैन “शौर्य”, अंकित जैन और विनोद पटेल हैं। उनका कहना है कि संस्था की स्थापना दिवस को समाजसेवा के कार्य से जोड़ना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है।

शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp