—Advertisement—

“भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा 2025: नागदा में भव्य महोत्सव और हवन-आरती कार्यक्रम”

Author Picture
Published On: 18 September 2025
oooo

—Advertisement—

भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव 2025: नागदा में भव्य आयोजन

नागदा, मध्यप्रदेश (18 सितंबर 2025) – दिनांक 17 सितम्बर 2025, बुधवार को श्री जुना गुजराती सुतार विश्वकर्मा समाज द्वारा श्री विश्वकर्मा मंदिर, कहारवाड़ी रामघाट मार्ग, उज्जैन पर भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

मंदिर प्रांगण में सजावट और भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ

पूजा महोत्सव की पूर्व संध्या पर मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया। इसके साथ ही सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया।

पूजन, हवन और महाआरती

17 सितंबर की सुबह सुबह 9 बजे से पूजन एवं हवन का शुभारंभ हुआ, जो दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का लाभ उठाया। इस वर्ष का पूजन-हवन और प्रसादी ग्राम बामोरा के इन्द्रानिया परिवार द्वारा आयोजित किया गया।

प्रमुख अतिथियों और स्वागत

इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन विश्वकर्मा, संरक्षक श्री राधेश्याम शर्मा, संगठन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद सुन्द्रेला और उपाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र शर्मा ने आयोजकों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल यादव के बड़े भाई श्री नारायण यादव ने भी पूजा में भाग लिया और भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Untitled 4

समाज अध्यक्ष ने प्रस्तुत की उपलब्धियां

समाज अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल (28 सितम्बर 2025 को एक वर्ष पूर्ण) की प्रमुख उपलब्धियां साझा कीं:

  • धर्मशाला भवन का नवीनीकरण

  • समिति के नेतृत्व में सफल सामूहिक विवाह

  • पुराने समिति सदस्यों का स्वागत

  • प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

  • संगठन का विस्तार: प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष, तहसील प्रभारी और ग्राम प्रधान की नियुक्तियां

  • आय-व्यय पत्रक का प्रस्तुतिकरण और समाजजनों के अवलोकनार्थ धर्मशाला में चस्पा करने की घोषणा

  • kk
Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp