मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में लिया भाग, शुरू किए कई अहम योजनाएं
रायपुर, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में हुआ, जहां उन्होंने स्वच्छता ही सेवा, अंगीकार-2025 अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 और लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 11,000 लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत और श्री सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को उनके स्वीकृत आवासों के निर्माण अनुज्ञा पत्र तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इसके अलावा, रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वच्छता के प्रति संकल्प मजबूत करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब एक आदत बन चुकी है और इसे जन आंदोलन में तब्दील किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता में अहम उपलब्ध। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024-25 के परिणामों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को इस सर्वेक्षण में 7 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, 20,000 से कम आबादी वाले 100 सबसे स्वच्छ शहरों में 58 शहर केवल छत्तीसगढ़ से हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों और नगरीय नागरिकों को धन्यवाद दिया और रैंकिंग में और सुधार की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज स्वच्छता सिर्फ महिलाओं का नहीं, बल्कि पुरुषों का भी दायित्व बन चुका है।”
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान के कारण देशभर में स्वच्छता को एक नए स्तर तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया और इसे भारतीय समाज की आदत बना दिया।
छत्तीसगढ़ का विकास विजन-2047 के तहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत बनाने के लिए विजन डॉक्युमेंट-2047 के तहत काम कर रही है। स्वच्छता, आवास और सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान किया जा रहा है।
