इंदौर सड़क हादसा: सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा
इंदौर (Madhya Pradesh News):
इंदौर एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक नशे में धुत ट्रक चालक (Indore Road Accident) ने नो-एंट्री क्षेत्र में घुसकर लगभग दो किलोमीटर तक दहशत फैलाई। बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए करीब 10 से 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान और राहत राशि की घोषणा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गहरा दुख व्यक्त किया और मंगलवार को इंदौर पहुंचकर मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की। सीएम ने घटना को “अत्यंत हृदय विदारक” बताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
-
मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता
-
घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि
-
घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी
जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
-
निलंबित अधिकारियों में शामिल हैं:
-
पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद तिवारी
-
एसीपी सुरेश सिंह
-
एएसआई प्रेम सिंह (बिजासन प्रभारी)
-
सूबेदार चंद्रेश मरावी (सुपर कॉरिडोर प्रभारी)
-
निरीक्षक दीपक यादव (एरोड्रम प्रभारी)
-
ड्यूटी पर मौजूद चार कॉन्स्टेबल
-
बहादुर पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुरस्कार
इस अफरातफरी के बीच ऑटो चालक के सहयोग से बहादुरी दिखाने वाले कॉन्स्टेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित करने और पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।
हादसे की जांच होगी
सीएम ने स्पष्ट किया कि इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जाएगी। रिपोर्ट एसीएस होम द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
