श्री जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 2025-26: आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के सानिध्य में धर्मिक आनंद
इंदौर: श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी (ससंघ) के सानिध्य में आगामी श्री जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव संपन्न होने जा रहा है।
धर्म एवं समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस वर्ष सबसे अधिक स्थानों पर यह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 2025 में 10 और 2026 में 8 विभिन्न स्थानों पर यह महोत्सव संपन्न होगा, जिसमें सभी स्थानों पर भक्तजन अपने कर कमलों से प्रतिष्ठा का सौभाग्य प्राप्त कर सकेंगे।
2025 में आयोजन स्थल और तिथियाँ:
-
अमृत तीर्थ, जबलपुर (म.प्र.) – 01 से 05 नवम्बर
-
संजीवनीनगर, जबलपुर – 06 से 10 नवम्बर
-
श्री शांतिनाथ धाम, सिरोंजा (सागर) – 15 से 21 नवम्बर
-
मंगलगिरि, सागर – 30 नवम्बर से 05 दिसम्बर
-
तेंदुखेड़ा, मध्यप्रदेश – 11 से 15 दिसम्बर
-
छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश – 25 से 29 दिसम्बर
2026 में आयोजन स्थल और तिथियाँ:
-
राजिम, छत्तीसगढ़ – 19 से 25 जनवरी
-
बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़ – 30 जनवरी से 03 फरवरी
-
सलेहा, पन्ना (म.प्र.) – 23 फरवरी से 02 मार्च
-
गुन्नौर, पन्ना (म.प्र.) – 06 से 10 मार्च
-
गढ़ाकोटा, मध्यप्रदेश – 16 से 21 मार्च
-
लार टीकमगढ़, म.प्र. – 28 मार्च से 02 अप्रैल
-
अतिशय क्षेत्र पपौरा, मध्यप्रदेश – 08 से 13 अप्रैल
-
टीकमगढ़, मध्यप्रदेश – 15 से 20 अप्रैल
-
लुहरगांव (बंधा जी) – 23 से 27 अप्रैल
-
सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि, मध्यप्रदेश – 04 से 09 मई
-
भिंड, मध्यप्रदेश – 05 से 10 जून
-
भगवान पार्श्वनाथ धाम, काकोरी, लखनऊ – 24 से 29 जून
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह महोत्सव आचार्य श्री के मंगलमय सानिध्य में धर्म एवं श्रद्धा का अनुपम अवसर प्रस्तुत करेगा।
