1857 की क्रांति के अमर सपूतों को समर्पित शौर्य दिवस समारोह 18 सितंबर को कटनी में, मुख्य अतिथि आर.बी. सिंह पटेल
कटनी, 15 सितंबर 2025: 1857 की क्रांति के वीर नायकों राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह की स्मृति में शौर्य दिवस समारोह का आयोजन 18 सितंबर 2025 को मंगल भवन, ढीमरखेड़ा, कटनी में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल ऐतिहासिक बलिदानों को याद करने का अवसर है, बल्कि सामाजिक समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का भी मंच होगा।
इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे श्री आर.बी. सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी, अपना दल (एस)। मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे श्री अशोक विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, कटनी) और इंजी. श्री सत्यप्रकाश कुरील (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस.सी.एस.टी मंच, अपना दल (एस))। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश सचिव रोहित चंदेल सहित कई पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति में शामिल हैं: डॉ. बीके पटेल, सुभाष पटेल, ऋषिराम पटेल, संतराम पटेल, विजय चौधरी, सुरेश कोल, अतुल चौधरी, ओमकार चौधरी, इन्द्रजीत लोधी, जितेंद्र पटेल, जगदीश पटेल, महेंद्र लोधी, रामाधार पटेल, और प्रकाश पटेल।
आयोजकों ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस शौर्य दिवस समारोह में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
