केविनकेयर का चिक क्विक क्रेम हेयर कलर मध्य प्रदेश में लॉन्च – केवल 10 मिनट में नैचुरल और दमदार हेयर कलर
इंदौर, सितम्बर 2025: केविनकेयर के लोकप्रिय ब्रांड चिक ने मध्य प्रदेश में हेयर कलर बाजार में अपनी नई एंट्री की है। ब्रांड ने पेश किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर, जो सिर्फ 10 मिनट में आसानी से नैचुरल और चमकदार रंग प्रदान करता है। यह लॉन्च विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है, जो किफायती और क्वालिटी हेयर कलर की तलाश में हैं।
10 मिनट में आसान और शानदार हेयर कलरिंग
चिक क्विक क्रेम हेयर कलर एक फास्ट एक्शन फॉर्मूला के साथ आता है, जो हेयर कलरिंग को और अधिक तेज़, सुविधाजनक और गंदगी-रहित बनाता है। इसमें आंवला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं, जो बालों को मजबूत, मुलायम और गहरे रंग के साथ नैचुरल लुक देते हैं।
तीन आकर्षक शेड्स में उपलब्ध
उपभोक्ताओं की पसंद का ध्यान रखते हुए यह प्रोडक्ट तीन लोकप्रिय शेड्स में आता है:
-
नेचुरल ब्लैक
-
नेचुरल ब्राउन
-
बरगंडी
यह सभी शेड्स सिंगल-यूज़ सैशे में उपलब्ध हैं और मध्य प्रदेश के सभी जनरल ट्रेड और रिटेल आउटलेट्स पर आसानी से मिलेंगे।
ब्रांड एंबेसडर श्वेता तिवारी के साथ 360° मार्केटिंग
चिक ने टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है और राज्य में 360° मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन में प्रिंट, डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिससे हर घर तक हेयर कलरिंग के आसान और सुलभ समाधान पहुंचें।
केविनकेयर की घोषणा
केविनकेयर पर्सनल केयर के बिजनेस हेड श्री रजत नंदा ने कहा:
“मध्य प्रदेश में हेयर कलर बाजार तेजी से बदल रहा है। उपभोक्ता अब ऐसे समाधान चाहते हैं जो गुणवत्ता, सुविधा और किफायत को एक साथ लाएं। चिक क्विक क्रेम हेयर कलर सिर्फ 10 मिनट में गहरे और शानदार रंग के परिणाम देता है। यह लॉन्च हमारे इनोवेशन और मूल्य-केंद्रित समाधानों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
मूल्य और उपलब्धता
कीमत: ₹10
पैकिंग: सिंगल-यूज़ क्रेम सैशे
उपलब्ध शेड्स: नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन, बरगंडी
जहाँ उपलब्ध: मध्य प्रदेश के सभी रिटेल और किराना स्टोर्स
चिक क्विक क्रेम हेयर कलर के साथ केविनकेयर ने यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्तापूर्ण हेयर कलरिंग हर घर तक पहुंचे, अब बालों को सुंदर, गहरा और नैचुरल रंग देना सबके लिए आसान और सुलभ हो गया है।
