—Advertisement—

Homemade Banana Facial: घर पर पाएं ग्लोइंग और यंग स्किन, जानें आसान तरीका

Author Picture
Published On: 13 September 2025
14 09 2023 banana face pack 23530054 m

—Advertisement—

Homemade Banana Facial: महंगे पार्लर छोड़ें, घर पर पाएं ग्लोइंग और यंग लुक

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा हमेशा तरोताज़ा, चमकदार और जवां दिखे, तो पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट्स की बजाय घर पर ही नैचुरल तरीका अपनाएं। केला सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद पोटैशियम, विटामिन C और विटामिन B6 त्वचा की रंगत निखारते हैं और बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं। केला स्किन को मॉइस्चराइज करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

images 16


केले के फेशियल के फायदे

  • चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है

  • झुर्रियों और बढ़ती उम्र के असर को कम करता है

  • स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है

  • ड्राईनेस, डलनेस और टैनिंग दूर करता है

  • स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है


केले का फेशियल करने के लिए ज़रूरी चीज़ें:

  • आधा पका हुआ केला (मैश किया हुआ)

  • 1 चम्मच शहद

  • 1 चम्मच दही (ऑयली स्किन वालों के लिए दही की जगह गुलाब जल इस्तेमाल करें)

  • ½ चम्मच नींबू का रस (अगर स्किन बहुत नाज़ुक है तो इसे न डालें)


केले का फेशियल करने का आसान तरीका:

  1. एक बाउल में मैश किया हुआ केला लें।

  2. उसमें शहद और दही/गुलाब जल मिलाएं।

  3. चाहें तो हल्का सा नींबू का रस डालें।

  4. इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।

  5. अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।

  6. 15–20 मिनट तक सूखने दें।

  7. गुनगुने पानी से धोकर हल्के हाथों से टॉवेल से पोंछ लें।

  8. इसके बाद चाहें तो हल्का मॉइस्चराइज़र लगा सकती हैं।


रिज़ल्ट

सिर्फ एक बार के इस्तेमाल के बाद ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस नज़र आएगी। हफ्ते में 1–2 बार केले का फेशियल करने से स्किन लंबे समय तक जवां और चमकदार बनी रहती है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp