—Advertisement—

मध्य प्रदेश कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट: बढ़ेगा DA, मिलेगा बोनस और एरियर की आखिरी किस्त

Author Picture
Published On: 13 September 2025
mp news

—Advertisement—

मध्य प्रदेश कर्मचारियों को दिवाली पर डबल तोहफा, बढ़ेगा DA और मिलेगा बोनस

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार अक्टूबर 2025 में 3% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान कर सकती है।

फिलहाल प्रदेश कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार अक्टूबर में 3% डीए बढ़ाकर इसे 58% करेगी। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।

एरियर की आखिरी किस्त भी अक्टूबर में

अप्रैल 2025 में राज्य सरकार ने डीए में 5% की बढ़ोतरी की थी और एरियर भुगतान को 5 किस्तों में देने का आदेश दिया था। इनमें से अंतिम किस्त अक्टूबर में कर्मचारियों के खाते में आएगी।

कर्मचारी संघ की मांग: ₹10,000 एडवांस

राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, “केंद्रीय कर्मचारियों को डीए समय पर मिलता है, लेकिन प्रदेश कर्मचारियों को इंतजार करना पड़ता है। इस बार उम्मीद है कि सरकार समय से डीए और बोनस देगी।” साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों को दिवाली पर एडवांस राशि के रूप में ₹10,000 दिए जाएं।

दिवाली से पहले खुशखबरी की उम्मीद

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने भी कहा कि प्रदेश सरकार आमतौर पर केंद्र सरकार के बाद ही डीए बढ़ाने का ऐलान करती है। ऐसे में अक्टूबर में मोदी कैबिनेट की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश में भी डीए बढ़ना तय माना जा रहा है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp