—Advertisement—

“Indore Dog Name Case: कुत्ते का नाम ‘शर्मा’ रखने पर विवाद, FIR दर्ज”

Author Picture
Published On: 12 September 2025
19 03 2025 jnm90 23901998

—Advertisement—

Indore Dog Name Case: कुत्ते का नाम ‘शर्मा’ रखने पर विवाद, विरोध करने पर दंपती से मारपीट,पुलिस ने FIR दर्ज की।

इंदौर, 12 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के इंदौर में पड़ोसियों के बीच एक अजीबोगरीब विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते का नाम ‘शर्मा’ रख दिया और जानबूझकर पड़ोसी दंपती को नीचा दिखाने के लिए उनके सामने बार-बार उसी नाम से कुत्ते को पुकारने लगा। विरोध करने पर आरोपी और उसके दोस्तों ने दंपती से मारपीट कर दी।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता वीरेन्द्र शर्मा और उनकी पत्नी किरण शर्मा शिव सिटी, निहालपुर मंडी (इंदौर) में रहते हैं। वीरेंद्र पीथमपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोप है कि उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह ने जानबूझकर अपने कुत्ते का नाम ‘शर्मा’ रखा और अक्सर उनके सामने इस नाम से कुत्ते को बुलाने लगे।

11 सितंबर की रात, जब वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे, तब भूपेंद्र अपने दोस्तों के सामने कुत्ते को ‘शर्मा’ कहकर पुकारने लगे और आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। इस पर किरण शर्मा ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

मारपीट और हमला

आरोप है कि भूपेंद्र और उसके साथियों ने दंपती पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वीरेंद्र का सिर पकड़कर गार्डन की दीवार पर पटक दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद दंपती ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले में भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp