—Advertisement—

,

इंदौर में अरविंद जैन गिरफ्तार, जैन समाज ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की

Author Picture
Published On: 11 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 11 at 2.42.17 AM

—Advertisement—

अरविंद जैन गिरफ्तार, समाज ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया
इंदौर, राजेश जैन दद्दू

पिछले दो दिनों से आंदोलनरत संपूर्ण जैन समाज ने पुलिस प्रशासन की तत्परता से राहत महसूस की। इंदौर नगर निवासी अरविंद जैन ने श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधीष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर महामुनि के बारे में अपनी फेसबुक आईडी पर कई मुनियों के खिलाफ आपत्तिजनक और अत्यंत निंदनीय पोस्ट प्रकाशित की।

जैसे ही यह जानकारी समाज जनों तक पहुँची, वे अत्यंत दुखी हुए। इसके बाद समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने थाने जाकर अरविंद जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और थाने पर धरना प्रदर्शन किया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अरविंद जैन को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तत्परता के कारण आरोपी अरविंद जैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस तत्पर कार्रवाई पर इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी जैसे अरविंद जैन, एडवोकेट राजु अलबेला, मनीष नायक, राकेश जैन चेतक, राजेश लारेल, आनंद गोधा, प्रियांशु जैन, रमेश जैन, प्रदीप जैन, बल्ला, श्रुत जैन, राहुल जैन सहित अन्य समाजजन ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।

समग्र जैन समाज ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp