सीएम डॉ. मोहन यादव देंगे 7,832 टॉपर स्टूडेंट्स को स्कूटी, 61 करोड़ से अधिक की राशि बालिकाओं के खातों में ट्रांसफर
भोपाल, 11 सितम्बर 2025 –
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा और छात्र-कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। प्रदेश के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं के 7,832 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। यह वितरण निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना (Free E-Scooty/ICES Scheme) के अंतर्गत होगा।
कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण (Live Streaming) स्कूल शिक्षा विभाग और जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और NIC वेबकास्ट पर भी किया जाएगा।
स्कूटी प्रदाय योजना (Free Scooty Yojana)
-
यह योजना शैक्षणिक सत्र 2022-23 से संचालित है।
-
इस योजना में उन्हीं विद्यार्थियों को लाभ मिलता है, जिन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में नियमित अध्ययन कर अपनी शाला से 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप किया हो।
-
यदि विद्यालय बालिका विद्यालय है, तो टॉपर बालिका को स्कूटी मिलेगी।
-
यदि विद्यालय बालक विद्यालय है, तो टॉपर बालक को स्कूटी मिलेगी।
-
को-एड स्कूल में एक टॉपर बालक और एक टॉपर बालिका – यानी एक स्कूल से दो विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी।
इस साल यानी वर्ष 2024-25 में प्रदेश के कुल 7,832 विद्यार्थी इस योजना के तहत स्कूटी का लाभ पाएंगे।
बालिकाओं को स्वच्छता और स्टायपंड राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं की राशि भी ट्रांसफर करेंगे –
-
समग्र शिक्षा सेनिटेशन एवं हाइजीन योजना
-
कक्षा 7वीं से 12वीं तक की 20,37,439 बालिकाओं को
-
300 रुपये प्रतिवर्ष की दर से
-
कुल 61 करोड़ रुपये डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
-
-
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप (IV) योजना
-
इस योजना में 20,100 बालिकाओं को स्टायपंड और TLM (शैक्षणिक सामग्री) के लिए
-
प्रति बालिका 3,400 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।
-
इस वर्ष कुल 7 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
-
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
-
यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रतीक है।
-
NIC वेबकास्ट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारण से आम नागरिक भी इसे देख सकेंगे।
