इंडियाज़ रीजनल पीआर अवार्ड्स 2025 (IRPRA) का चौथा एडिशन लॉन्च, रजिस्ट्रेशन शुरू
नई दिल्ली, 10 सितम्बर 2025 – पब्लिक रिलेशंस और कम्युनिकेशन इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित मंच इंडियाज़ रीजनल पीआर अवार्ड्स (IRPRA 2025) अपने चौथे एडिशन के साथ वापसी कर चुका है। यह अवॉर्ड सेरेमनी 8 नवम्बर 2025 को वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं, और प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.irpra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या है IRPRA अवार्ड्स?
IRPRA को देश का सबसे बड़ा रीजनल पीआर और कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स प्लेटफॉर्म माना जाता है। इसका उद्देश्य उन एजेंसियों, कॉरपोरेट्स, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने क्रिएटिव कैंपेन, इनोवेशन और प्रभावशाली कार्य के जरिए कम्युनिकेशन इंडस्ट्री को नई दिशा दी है।
IRPRA 2025 में शामिल प्रमुख कैटेगरीज
-
रीजनल पीआर और क्रिएटिव कैंपेन
-
पॉलिटिकल कम्युनिकेशन
-
सीएसआर और ईएसजी कम्युनिकेशन
-
हेल्थकेयर और सोशल इंपैक्ट
-
यंग टैलेंट और इंडिविजुअल अचीवमेंट्स
कौन कर सकता है आवेदन?
-
पीआर और कम्युनिकेशन एजेंसियां
-
कॉरपोरेट कंपनियां और स्टार्टअप्स
-
इंडिविजुअल प्रोफेशनल्स और यंग टैलेंट
-
पॉलिटिकल, हेल्थकेयर, सीएसआर और ईएसजी विशेषज्ञ
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स करेंगे चयन
इस बार भी अवॉर्ड्स के लिए जूरी में इंडस्ट्री के टॉप एक्सपर्ट्स और थॉट लीडर्स शामिल होंगे, जो सबसे बेहतरीन कैंपेन और इनोवेशन को चुनेंगे। खास बात यह है कि IRPRA सिर्फ मेट्रो सिटीज़ ही नहीं बल्कि रीजनल आवाज़ों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।
आयोजक का बयान
IRPRA के आयोजक पवन त्रिपाठी ने कहा:
“हमारा मकसद हमेशा से उन लोगों और कैंपेन को सम्मानित करना रहा है, जो समाज से जुड़ते हैं, प्रेरणा देते हैं और बदलाव लाते हैं। 2025 में भी हम उन्हीं चेंजमेकर्स को सराहेंगे, जो अपनी क्रिएटिविटी और जिम्मेदारी से कम्युनिकेशन की दुनिया को नया रूप दे रहे हैं।”
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
IRPRA 2025 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार www.irpra.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
