—Advertisement—

इंदौर में परिवार कनेक्ट वर्चुअल इवेंट: एम्प्लॉयी और उनके परिवारों के लिए यादगार अनुभव

Author Picture
Published On: 9 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 09 at 2.16.56 AM

—Advertisement—


परिवार कनेक्ट: पीआर 24×7 का अनूठा वर्चुअल इवेंट, जोड़े परिवारों को और उजागर करे प्रतिभाओं को

इंदौर, 9 सितंबर 2025 – बच्चों के शहर या घर से बाहर रहने और व्यस्तताओं के कारण परिवारों के बीच बढ़ते फासले को कम करने के लिए उत्तर भारत की प्रमुख पीआर कंपनी पीआर 24×7 ने हाल ही में “परिवार कनेक्ट” नामक वर्चुअल इवेंट आयोजित किया। यह इवेंट एम्प्लॉयी और उनके परिवारों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने हुनर को खुलकर पेश किया।

73 वर्षीय किरण गौर बनीं प्रथम पुरस्कार विजेता

उज्जैन की 73 वर्षीय किरण गौर ने “आजा सनम मधुर चाँदनी में हम” गीत पर अपनी मधुर आवाज़ से सभी का दिल जीत लिया। अपने उम्रदराज होने के बावजूद उनका जज्बा और संगीत प्रेम मंच पर सबके सामने शानदार तरीके से निखरा। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में एक सुंदर लोकगीत भी प्रस्तुत किया। किरण ने कहा, “संगीत से मेरा गहरा लगाव है, लेकिन इस उम्र में अपनी कला को साझा करना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण अनुभव रहा।”

द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता

द्वितीय पुरस्कार कीर्ति और दिनेश टंडन (कपल डांस), दीप्ती और निर्भय सिंह यादव (गरबा प्रस्तुति) और तनुश्री व मानव जैन (गायन) को दिया गया।
तृतीय पुरस्कार शांति शुक्ला (भजन) और रंजीता उमठ (पंजाबी गीत) को प्रदान किया गया।

परिवार को जोड़ने का उद्देश्य

पीआर 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम ने बताया कि इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य एम्प्लॉयी के परिवारिक सदस्यों को एक ऐसा मंच देना था, जो उनके स्कूल या कॉलेज के दिनों के बाद शायद कभी नहीं मिला। यह मंच उन्हें अपने हुनर को दिखाने और बचपन की यादें ताज़ा करने का अवसर देता है।

विशेष रिवॉर्ड: परिवार के साथ क्वालिटी टाइम

विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा सभी प्रतिभागियों को कॉम्प्लिमेंट्री रिवॉर्ड भी दिया गया। इस रिवॉर्ड के तहत प्रतिभागी अपने शहर के किसी भी रेस्तरां में जाकर अपने परिवार के साथ खास समय बिता सकते हैं। यह पहल सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि परिवारिक जुड़ाव और अपनापन महसूस कराने का भी माध्यम बनी।

वर्चुअल मंच पर विविध प्रस्तुतियाँ

इवेंट में दादा-दादी, माता-पिता, भाई-बहन सहित सभी परिवारिक सदस्य शामिल हुए। प्रस्तुतियों में संगीत, डांस, भजन और क्विज़ शामिल थे। विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने वर्चुअल मंच पर अपनी कला दिखाई, जिससे इवेंट ने वास्तविक कार्यक्रम की तरह एक शानदार अनुभव प्रदान किया। कई प्रतिभागी भावुक भी हुए, क्योंकि उन्हें पहली बार अपने हुनर और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।

पीआर 24×7 समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। कोविड-19 के दौरान भी इसी तरह के “वर्चुअल वोल्ट” इवेंट का आयोजन किया गया था। इस बार का “परिवार कनेक्ट” अनुभव इसे और भी खास और यादगार बनाता है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp