लाड़ली बहना योजना: अब हर महीने मिलेंगे ₹1500, जल्द शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन
भोपाल, सितम्बर 2025 – मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि अब लाभार्थी बहनों को हर महीने ₹1250 की जगह ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह बढ़ी हुई राशि दिवाली के बाद भाई दूज से लागू होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि साल 2028 तक महिलाओं को ₹3000 प्रतिमाह देने का प्रावधान किया जाए। फिलहाल प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। अक्टूबर 2025 से सभी लाभार्थी बहनों के बैंक खाते में हर महीने ₹1500 की किस्त ट्रांसफर होगी।
अब तक जारी हो चुकी हैं 27 किस्तें
लाड़ली बहना योजना की अब तक 27 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 28वीं किस्त जल्द ही जारी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सितंबर की 15 तारीख तक महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा सकती है।
-
दिवाली और भाई दूज के आसपास बहनों को बढ़ी हुई राशि मिलना शुरू हो जाएगी।
-
29वीं किस्त इस बार कुछ दिनों की देरी से जारी हो सकती है।
कब से मिलेंगे नए पंजीकरण के अवसर?
पिछले डेढ़ साल से नए रजिस्ट्रेशन बंद थे। आखिरी बार सितंबर 2023 में नए नाम जोड़े गए थे। विधानसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई थी।
इस दौरान सिस्टम ने उन महिलाओं के नाम हटा दिए, जिन्होंने 60 साल की उम्र पूरी कर ली थी। जनवरी 2025 तक लगभग 1.63 लाख महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं।
हालांकि, अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाड़ली बहना योजना किसी भी हालत में बंद नहीं होगी।
-
बजट 2025-26 के बाद नए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर आवेदन, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर आवेदन लिए जाएंगे।
-
रजिस्ट्रेशन की सटीक तारीख की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
