Rain Alert Today: गुजरात में रेड अलर्ट, हिमाचल–जम्मू–अरुणाचल में भूस्खलन, पंजाब समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर
Weather Update Today (5 September 2025): देशभर में बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। IMD ने गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और यहां 5–7 सितंबर के बीच अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
पंजाब में बाढ़ का भीषण असर
-
पंजाब में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
-
23 जिलों के 1900 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं, जिससे लगभग 3.84 लाख लोग संकट में हैं।
-
पंजाब–जम्मू बॉर्डर पर लगी 110 किमी लंबी बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई और BSF की 90 चौकियां जलमग्न हो गई हैं।
-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
हिमाचल–जम्मू–अरुणाचल में भूस्खलन
-
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में घरों पर भूस्खलन की चपेट, एक की मौत, छह लोग लापता।
-
जम्मू के किश्तवाड़ जिले में रटले जल विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन, 5 लोग घायल।
-
अरुणाचल प्रदेश में पांच जगह भूस्खलन से यातायात बुरी तरह बाधित।
हरियाणा और दिल्ली–NCR में बारिश का हाल
-
हरियाणा में बारिश और जलभराव से अब तक 5 मौतें और एक व्यक्ति के बहने की खबर।
-
दिल्ली–गुरुग्राम–नोएडा को कुछ राहत मिल सकती है, दिल्ली में बारिश का अनुमान कम लेकिन गुरुग्राम–फरीदाबाद में बारिश जारी रहेगी।
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
-
दौसा जिले के सिकराय में 24 घंटे में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-
उदयपुर, बूंदी, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान।
-
सिरोही, नागौर, पाली और टोंक समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी।
ओडिशा और मुंबई का मौसम
-
ओडिशा के बालासोर, कटक, भुवनेश्वर और बोलनगीर में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित। रविवार तक भारी बारिश के आसार।
-
मुंबई में बादल छाए, IMD ने मध्यम बारिश का अनुमान जताया।
मणिमहेश यात्रा और राहत कार्य
-
भरमौर से 415 श्रद्धालु टैक्सी से और 35 लोग चॉपर से सुरक्षित निकाले गए।
-
अब भी लगभग 500 श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
-
अब तक 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सुरक्षित निकाले जा चुके हैं।
आपदा से आर्थिक नुकसान
-
प्राकृतिक आपदा से अब तक 5700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान।
-
राज्य सरकार ने केंद्र से 5702.15 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की मांग की है।
