—Advertisement—

अयोध्या में विराजमान पूज्य ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ लाभ की सूचना, भक्तों में हर्ष

Author Picture
Published On: 3 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 03 at 8.08.52 AM

—Advertisement—

*भारत भर के भक्तो की प्रार्थना काम आयी, गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ में पहले से सुधार हुआ।
राजेश जैन दद्दू
इंदौर

परमपूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ अयोध्या (उ.प्र.) में विराजमान है |
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि माता जी के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। दद्दू ने कहा कि देश भर के भक्तो की भक्ति प्रार्थना काम आयी,गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ में निरंतर सुधार हैं | भारत वर्ष के सभी भक्तों के द्वारा अपने अपने मंदिरों में माता जी के नाम से करवाईं गई श्रीजी की शांति धारा जाप्य और अनुष्ठान और महामंत्र णमोकार की जाप एवं प्रार्थना से ज्ञानमती माताजी का रत्न त्रय स्वास्थ्य ठीक हैं |
कल उत्तम संयम धुप दंशमी पर्व के दिवस पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी और आर्यिकारत्न श्री चंदनामती माताजी दिनांक 2 सितंबर मंगलवार 2025 शाम 5:30 बजे मंदिर परिसर के मंदिरों के दर्शन किये | दद्दू ने कहा कि माता जी जैन धर्म की सबसे प्राचीन दीक्षित साध्वी गणनी ज्ञानमती माताजी सर्वतोमुखी प्रतिभा की धनी हैं | पूज्य ज्ञानमती माताजी के श्री चरणों में त्रिबार वन्दामि: नमन भारत वर्षीय जैन समाज त्रिलोकी नाथ भगवान जिनेन्द्र से यही प्रार्थना करती है कि परम वंदनिय गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी के इस पवित्र त्यागमयी जीवन का हमें शताब्दी महोत्सव भी मनाने का सोभाग्य प्राप्त हो एवं आपके द्वारा नये नये साहित्य का सर्जन हम सभी श्रावक – श्राविकाओं को प्राप्त होता रहे, यही शुभ भावना है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp