—Advertisement—

MP Cabinet Meeting 2025: धार में बनेगा PM Mitra Park, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Author Picture
Published On: 2 September 2025
CM 0001 2 V jpg 442x260 4g

—Advertisement—

MP Cabinet Meeting 2025: धार में बनेगा PM Mitra Park, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

भोपाल (Madhya Pradesh News, 2 September 2025): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक (MP Cabinet Meeting) आयोजित हुई। इस कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक का सबसे बड़ा निर्णय धार जिले में PM Mitra Park की स्थापना से जुड़ा रहा, जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

धार में बनेगा पीएम मित्रा पार्क (PM Mitra Park Dhar)

कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि धार जिले में प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल एंड अपैरल पार्क (PM Mitra Park) स्थापित किया जाएगा। इस पार्क में देश-विदेश के बड़े टेक्सटाइल उद्योगपति निवेश करेंगे।

उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2025 तक इच्छुक उद्योगपति आवेदन कर सकेंगे। इसमें “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come, First Serve Policy) के आधार पर उद्योगों को जगह दी जाएगी।

4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

कैबिनेट में पेश किए गए प्रस्ताव के अनुसार, PM Mitra Park Dhar की स्थापना से लगभग 3 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, करीब 1 लाख युवाओं को अप्रत्यक्ष रोजगार भी प्राप्त होगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

टेक्सटाइल हब बनने की ओर मध्यप्रदेश

इस निर्णय के साथ मध्यप्रदेश टेक्सटाइल उद्योग का बड़ा हब बनने की ओर अग्रसर है। उद्योगपतियों के निवेश से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा बल्कि राज्य का निर्यात (Export) भी मजबूत होगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp