—Advertisement—

“जबलपुर फ्लाईओवर पर रील्स और स्टंटबाजी पर पुलिस एक्शन | 3 दिन में 190 चालान, 83 हजार जुर्माना

Author Picture
Published On: 1 September 2025
hq720

—Advertisement—

जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना रीलबाजों का अड्डा, पुलिस एक्शन में – 3 दिन में 190 चालान, 83 हजार जुर्माना वसूला

जबलपुर (MP News): मध्यप्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर, जो हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 23 अगस्त 2025 को लोकार्पित किया गया था, अब सोशल मीडिया रील बनाने और स्टंटबाजी का हॉटस्पॉट बन गया है। लेकिन अब यहां मौज-मस्ती करने वालों की खैर नहीं। जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिर्फ तीन दिनों में 190 वाहन चालकों पर चालान काटकर करीब 83 हजार रुपए जुर्माना वसूला है।

रील बनाने और स्टंटबाजी पर सख्ती

फ्लाईओवर पर कई युवक-युवतियां बाइक ट्रिपलिंग, ओवरलोडिंग, कार की छत पर बैठकर डांस, यहां तक कि ब्रिज की रैलिंग पर चढ़कर जान जोखिम में डालकर वीडियो शूट कर रहे थे। किसी ने ऊंट लेकर रील बनाई तो कुछ नाबालिग बाइक पर 5-6 दोस्तों को बैठाकर स्टंट कर रहे थे। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद मामला सुर्खियों में आया और पुलिस एक्शन में आ गई।

in10 11755888207 1756393390

ट्रैफिक जाम और हादसे का खतरा

बीच फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी कर फोटोशूट और वीडियो बनाने से ट्रैफिक बार-बार बाधित हो रहा था। यह न सिर्फ लोगों की जान को खतरे में डाल रहा था, बल्कि अराजकता की वजह से कई बार जाम भी लग गया। पुलिस का कहना है कि यह मार्ग केवल आवाजाही के लिए है, इसे मनोरंजन स्थल समझना गलत है।

CCTV कैमरे और नियमित गश्त

यातायात पुलिस ने साफ किया है कि अब फ्लाईओवर पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और नियमित गश्त की जाएगी। नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई होगी। स्टंट, डांस, रील शूटिंग और फोटो सेशन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जुर्माने से भरा सरकारी खजाना

पुलिस कार्रवाई में सिर्फ तीन दिन में 190 चालान काटे गए और 83 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ही सार्वजनिक माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किए हैं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp