इंदौर: धरणीधर पार्श्वनाथ से नागेश्वर पार्श्वनाथ तक भव्य चैत्य परिपाटी एवं रथयात्रा निकली
इंदौर। श्वेतांबर जैन समाज द्वारा शनिवार सुबह चैत्य परिपाटी और भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा हाई लिंक सिटी स्थित श्री धरणीधर पार्श्वनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर नरीमन सिटी स्थित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय तक निकली।
सैकड़ों जैन समाजजन जयकारों के साथ भक्ति में लीन होकर इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए।
तपस्वियों का बहुमान और धार्मिक आयोजन
यात्रा आरंभ होने से पहले जैन तपस्वियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूज्य मात्र हृदया अमितगुणा श्रीजी म.सा., पूज्य स्नेहझरा श्रीजी, पूज्य पुण्यझरा श्रीजी सहित ठाना का सानिध्य रहा।
श्री संघ और धरणीधर पार्श्वनाथ ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के बीच नवकारसी प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
भव्य शोभायात्रा की झलकियां
-
10 बग्घियां, बैंड-बाजे, तासे और मंगल गीतों की मधुर धुन पर भक्तजन झूमते हुए आगे बढ़े।
-
रथयात्रा का स्वागत नरीमन श्री संघ द्वारा विजय गोटेवाला, बाबूलाल भंडारी, शरद जैन, अजय चौधरी, महेंद्र कटारिया, प्रवीण गुरुजी और अन्य गणमान्यजनों ने किया।
-
तीन किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा का संचालन धीरज पालरेचा, लाकेश कोठारी, कपिल कोठारी और विशाल बम ने किया।

9 दिवसीय नवहानिका महामहोत्सव की शुरुआत
इस रथयात्रा के साथ ही पूज्य अमीझरा श्रीजी महाराज सा की स्मृति में नव दिवसीय नवहानिका महामहोत्सव की शुरुआत हुई।
-
महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धर्म आराधना, पूजन, प्रवचन और शांति स्नात्र महोत्सव का आयोजन होगा।
-
यह धार्मिक कार्यक्रम 7 सितंबर तक हाई लिंक सिटी स्थित अमित आराधना भवन में प्रतिदिन संपन्न होंगे।
समाजजनों की व्यापक सहभागिता
अध्यक्ष पुंडरीक पालरेचा ने बताया कि इस नौ दिवसीय आयोजन में सैकड़ों समाजजन प्रतिदिन शामिल होंगे और धर्म-आराधना का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
