ब्रिक एंड बोल्ट ने गुरुग्राम में लॉन्च किया अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर, दिल्ली-एनसीआर में मजबूत हुई उपस्थिति
गुरुग्राम, अगस्त 2025: भारत की अग्रणी टेक-आधारित कंस्ट्रक्शन कंपनी ब्रिक एंड बोल्ट ने गुरुग्राम में अपना नया अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया है। यह कंपनी का देश में चौथा एक्सपीरियंस सेंटर है। नोएडा एक्सपीरियंस सेंटर की सफलता के बाद, ब्रिक एंड बोल्ट अब दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रही है। यह दो मंज़िला सेंटर गुरुग्राम के एम3एम कॉर्नर वॉक, सेक्टर 74, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित है।
ब्रिक एंड बोल्ट के बारे में
2018 में स्थापित, ब्रिक एंड बोल्ट का उद्देश्य घर मालिकों के लिए स्मार्ट और सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन अनुभव प्रदान करना है। टेक्नोलॉजी के उपयोग से कंपनी ने पारदर्शिता, जवाबदेही और भरोसे पर आधारित कस्टमाइज्ड होम बिल्डिंग सॉल्यूशंस विकसित किए हैं। नया गुरुग्राम एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को डिज़ाइन, फ्लोर प्लान और कच्चे माल के विकल्पों के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
गुरुग्राम एक्सपीरियंस सेंटर की खासियतें:
-
लाइव इंटरैक्शन: ग्राहक मटेरियल सैंपल देख सकते हैं और डिजाइन कंसल्टेंट्स व इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मिल सकते हैं।
-
डिज़ाइन विकल्पों की खोज: 11,000+ वास्तु-अनुकूल और क्वालिटी-चेक डिज़ाइनों में से चयन।
-
भौतिक और डिजिटल सेवाओं का मेल: घर बनाने की प्रक्रिया को आसान, भरोसेमंद और प्रोफेशनल बनाना।
ब्रिक एंड बोल्ट के सीईओ और को-फाउंडर, जयेश राजपुरोहित ने कहा,
“गुरुग्राम एक्सपीरियंस सेंटर ब्रिक एंड बोल्ट की विकास यात्रा और बढ़ती सफलता का प्रमाण है। यह सेंटर ग्राहकों को 9000+ प्रोजेक्ट्स के अनुभव और रिसर्च पर आधारित खास योजनाएँ दिखाएगा।”
ब्रिक एंड बोल्ट का उद्देश्य है कस्टमाइज्ड, पारदर्शी और भरोसेमंद घर निर्माण, जहां हर ईंट और डिज़ाइन ग्राहक की पसंद और सुझावों पर आधारित हो।
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.bricknbolt.com
