सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड ने शिवम कॉन्ट्रैक्टिंग इंक. में $6 मिलियन निवेश के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए
अहमदाबाद, अगस्त 2025:
सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड (BSE: 538875) ने अमेरिकी कोर्पोरेशन शिवम कॉन्ट्रैक्टिंग इंक. (SCI) के साथ रणनीतिक इक्विटी-लिंक्ड साझेदारी बनाने के लिए MOU (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड संयुक्त राज्य अमेरिका में SCI की मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं में 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 52 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेगी।
प्रमुख बिंदु (Highlights)
-
60% इक्विटी हिस्सेदारी: सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड SCI में 60% तक हिस्सेदारी हासिल कर सकती है। एक्विज़िशन कंसिडरेशन के लिए शेयर जारी करने की न्यूनतम कीमत ₹18 प्रति शेयर तय की गई है।
-
न्यूनतम वार्षिक रिटर्न: निवेश पर न्यूनतम 7% वार्षिक गारंटीकृत रिटर्न सुनिश्चित किया गया है।
-
दो वर्षों में फंड रिटर्न: प्रत्येक निवेश चरण के दो वर्षों के भीतर भारत में निवेशित धनराशि वापस भेजी जाएगी।
-
नियामक अनुमोदन: इस निवेश के लिए भारत में RBI, SEBI, BSE, FEMA और MCA, तथा अमेरिका में प्रासंगिक कॉर्पोरेट और नियामक अनुमोदन आवश्यक होगा।
दुबई में GMIIT के साथ रणनीतिक साझेदारी
21 अगस्त 2025 को, सेल्विन ट्रेडर्स ने दुबई स्थित Global Market Insights IT Services LLC (GMIIT) के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत, सेल्विन ट्रेडर्स GMIIT में 51% से अधिक हिस्सेदारी प्राप्त करेगा।
साझेदारी के प्रमुख उद्देश्य:
-
खाड़ी क्षेत्र में आईटी सेवाओं और डिजिटल समाधान का विस्तार।
-
परामर्श और संयुक्त विपणन के माध्यम से बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना।
-
निवेश पर 7% से अधिक वार्षिक ROI सुनिश्चित करना।
-
क्षेत्रीय दृश्यता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए संयुक्त ब्रांडिंग और विपणन।
GMIIT के बारे में:
-
उच्च तकनीक वाली आईटी सर्विस फर्म, जो AI, Blockchain, Cybersecurity, Digital Marketing और Custom Application Development में विशेषज्ञ है।
-
विभिन्न उद्योगों में व्यवसायों के डिजिटल परिवर्तन को सक्षम बनाने में अग्रणी।
वित्तीय प्रदर्शन
-
वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में, सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड ने 3.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (70 लाख रुपये) से 350% अधिक है।
-
रेवन्यू 31.4% बढ़कर 21.85 करोड़ रुपये हुआ, जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही में यह 16.63 करोड़ रुपये था।
-
FY 2024-25 में कंपनी ने 2.79 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ और 74.28 करोड़ रुपये का ओपरेशन्स से रेवन्यू दर्ज किया।
वोरंट जारी करने के माध्यम से फंड जुटाना
-
31 जुलाई 2025 को बोर्ड मीटिंग में निदेशक बोर्ड ने 8.40 रुपये प्रति वारंट की न्यूनतम कीमत पर 4.75 करोड़ रुपये तक के वारंट जारी करने को मंजूरी दी।
-
यह फंड कंपनी की वैश्विक विस्तार योजनाओं और रणनीतिक निवेशों को बढ़ावा देगा।
सेल्विन ट्रेडर्स के निदेशक मोनिल वोरा का बयान
“हम एक परिवर्तनकारी वैश्विक साझेदारी शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, जो हमारे विकास-केंद्रित दृष्टिकोण की पुष्टि करती है। शिवम कॉन्ट्रैक्टिंग इंक. में 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इक्विटी-लिंक्ड निवेश, आकर्षक रिटर्न और दो वर्षों में सुनिश्चित फंड रिटर्न के साथ अमेरिकी बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हमारे निवेश को मजबूत करता है। साथ ही, दुबई के GMIIT के नियोजित नियंत्रक अधिग्रहण से खाड़ी आईटी सेवा बाजार में हमारी उपस्थिति बढ़ेगी।”

