—Advertisement—

    ,

    “इंदौर में धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व राज पर्युषण महापर्व”

    Author Picture
    Published On: 26 August 2025
    d

    —Advertisement—

    इंदौर में मनाया जाएगा पर्व राज पर्युषण महापर्व
    राजेश जैन दद्दू, इंदौर

    दिगंबर जैन समाज भारतभर में बड़े भक्ति भाव से पर्व राज पर्युषण महापर्व मनाएगा। इंदौर नगर के सभी जिनालयों में इस अवसर पर विशेष साज-सज्जा और तैयारी की गई है।

    पर्व का समय: 28 अगस्त 2025 से 6 सितंबर 2025 तक।

    मुख्य कार्यक्रम:

    • प्रातः 6:30 बजे: श्रीजी का जलाभिषेक एवं शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं दसलक्षण विधान।

    • प्रातः 9:00 बजे: आचार्य संसघ और आर्यिका माताओं की मंगलदेशना।

    • प्रातः 10:00 बजे: मुनिराजों की आहारचर्या।

    • दोपहर 3:00 बजे: सिद्धांत ग्रंथ तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन (प्रतिक्रमण)।

    • शाम 6:30 बजे: सामूहिक सामायिक पाठ।

    • शाम 7:30 बजे: श्रीजी की संगीतमय महाआरती।

    • रात्रि 8:00 बजे: आगम शास्त्र सभा।

    • रात्रि 9:00 बजे: बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

    विशेष अवसर:

    • धूप दशमी (सुगंध दशमी): नगर के सभी जिनालयों में विशेष मंडल और झांकियों के साथ प्रस्तुतियाँ। समाजजन सुगंधित धूप अर्पित कर प्रार्थना करते हैं। महिलाएं अपने पति की सुख-शांति और मंगलकामना हेतु उपवास करती हैं।

    • अनंत चतुर्थी (अंतिम दिन): सभी समाजजन विशेष आराधना, जलाभिषेक और शोभायात्रा के साथ श्री जिनेंद्र प्रभु की पूजा करते हैं।

    दद्दू ने बताया कि यह पर्व जैन समाज के लिए भक्ति, संयम और मोक्ष लक्ष्मी की मंगल भावना का प्रतीक है।

    Related News
    Breaking News हमेशा आपके पास

    SwarajVani App Install करें

    Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

    Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
    SwarajVani को iPhone पर install करें:
    📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
    Home
    Web Stories
    Instagram
    WhatsApp