खजराना गणेश मंदिर में 27 अगस्त से 6 सितंबर तक 10 दिवसीय गणेशोत्सव,इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
मंदिर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट की व्यवस्था,गणेश मंदिर से लौटने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय,खजराना गांव और खजराना चौराहा की ओर जाने वाले वाहन कौन सा रास्ता लें?
बंगाली से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा,इंडौर ट्रैफिक अलर्ट: भारी वाहनों पर पाबंदी,रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही चलेंगे ट्रक और लोडिंग वाहन,अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त होने तक की कार्रवाई,भक्तों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की खास तैयारी
Indore News: खजराना गणेश मंदिर में 10 दिनी गणेशोत्सव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया बड़ा प्लान
इंदौर समाचार (Indore News): खजराना गणेश मंदिर में 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक दस दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य आयोजन होगा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का बड़ा प्लान जारी किया है। मंदिर तक आने और लौटने वालों के लिए अलग-अलग रूट (Traffic Route) निर्धारित किए गए हैं।
खजराना गणेश मंदिर गणेशोत्सव 2025 – विशेष ट्रैफिक प्लान
इस बार गणेशोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ की संभावना है। इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू की है।
मंदिर जाने वाले वाहन
-
चौकी के पास मुख्य द्वार से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल से बाएँ मुड़कर
-
गणेशपुरी, गोयल विहार, रेनबसेरा-टी होते हुए
-
मंदिर पार्किंग स्थल तक पहुँचेंगे।
मंदिर से लौटने वाले वाहन
-
कालका माता मंदिर गेट से बाएँ मुड़कर
-
गणेश मंदिर तिराहा से होते हुए
-
खजराना चौराहा तक जाएँगे।
खजराना गांव और चौराहा जाने वालों के लिए रूट
-
खजराना गांव जाने वाले वाहन: खजराना चौराहे से गोया रोड मार्ग का उपयोग करेंगे।
-
खजराना चौराहा आने वाले वाहन: जमजम तिराहा से गोया रोड वाला रास्ता इस्तेमाल करेंगे।
प्रतिबंधित मार्ग (Restricted Routes)
-
बंगाली से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल तक किसी भी वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहनों पर पाबंदी
-
दिन में: सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-
रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक: स्टार चौराहा से खजराना चौराहा और पटेल नगर से खजराना की ओर केवल ट्रक और लोडिंग वाहन को अनुमति होगी।
पार्किंग और चालानी कार्रवाई
शहर पुलिस ने मंदिर के आसपास कई जगह पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई है।
-
सड़क या गलियों में गलत पार्किंग (Illegal Parking) करने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी।
-
जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं।
भक्तों के लिए अपील
ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। इससे भीड़ नियंत्रित रहेगी और गणेशोत्सव में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

