मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश: सीधी में 24 घंटे में 6.59 इंच, नर्मदा और अन्य नदियों ने रोके रास्ते
भोपाल, मध्य प्रदेश: मानसून का दूसरा दौर और प्रदेश में सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। विशेष रूप से सीधी जिले में 24 घंटे में 6.59 इंच (167.5 मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नर्मदा और अन्य नदियों के उफान के कारण कई क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।
MP के जिलों में भारी बारिश का आंकड़ा
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न शहरों में दर्ज बारिश (मिमी) की स्थिति इस प्रकार रही:
-
सीधी: 167.5 मिमी
-
सतना: 91.6 मिमी
-
शिवपुरी: 64 मिमी
-
दतिया: 51.2 मिमी
-
उमरिया: 44.4 मिमी
-
खजुराहो: 42.4 मिमी
-
मंडला: 41.4 मिमी
-
नौगांव: 35.8 मिमी
-
रीवा: 33.6 मिमी
-
पचमढ़ी: 28.5 मिमी
-
नर्मदापुरम: 27.6 मिमी
-
ग्वालियर: 26.5 मिमी
-
खंडवा: 19 मिमी
-
भोपाल: 14 मिमी
-
बैठूल: 20.4 मिमी
-
श्योपुर: 14 मिमी
बाढ़ अलर्ट और प्रभावित जिलों की सूची
मौसम विभाग ने भिंड, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी और श्योपुर में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुना, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, श्योरपुर, सिंगरौली, रीवा, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, विदिशा, रायसेन, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
बिगड़े हालात और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी
-
डिंडौरी और मंडला: नर्मदा नदी के उफान के कारण कई रास्ते बंद।
-
महिष्मति घाट, मंडला: छोटा रपटा पुल जलमग्न।
-
सतना: घरों में पानी घुसने की स्थिति।
-
चित्रकूट: तेज बहाव के कारण गुप्त गोदावरी गुफा बंद।
-
श्योपुर: कूनो नदी के बाढ़ के चलते वीरपुर क्षेत्र का मुख्य रास्ता बंद।
-
भोपाल: शनिवार से लगातार बारिश जारी, रुक-रुककर हो रही।
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में 5 मौसम प्रणालियां मध्य प्रदेश के मौसम पर प्रभाव डाल रही हैं, इसलिए अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
