MP IAS Transfers 2025: सितंबर में बड़े पैमाने पर कलेक्टरों के तबादले, नॉन-परफॉर्मिंग अफसरों पर गिरेगी गाज
भोपाल। मध्यप्रदेश में सितंबर 2025 के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Administrative Reshuffle) होने वाला है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस बार सिर्फ रूटीन तबादले ही नहीं होंगे, बल्कि नॉन-परफॉर्मिंग अफसरों और विवादों में घिरे कलेक्टरों पर भी गाज गिर सकती है। माना जा रहा है कि कई जिलों के कलेक्टर बदल सकते हैं, साथ ही उज्जैन और बड़वानी में नए अधिकारियों की नियुक्ति भी लगभग तय है।
उज्जैन संभाग को नया संभागायुक्त, बड़वानी को मिलेगा कलेक्टर
-
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए उज्जैन संभाग को स्थायी संभागायुक्त की जरूरत है।
-
वर्तमान में रिटायरमेंट के बाद यहां प्रभार पर रत्नाकर झा हैं।
-
वहीं बड़वानी की कलेक्टर गुंचा सनोबर लंबे अवकाश पर चल रही हैं, जिसके चलते जिला पंचायत सीईओ काजल जावला को प्रभार सौंपा गया है।
-
प्रशासनिक सुगबुगाहट के अनुसार, इंदौर कलेक्टर और प्रभारी सिंहस्थ अधिकारी को नए उज्जैन संभागायुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने की संभावना है।
विवादों और शिकायतों में घिरे कलेक्टरों पर कार्रवाई तय
सूत्रों का कहना है कि सरकार ने उन कलेक्टरों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिनके खिलाफ लगातार विधायकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायतें आ रही थीं।
-
8 से ज्यादा कलेक्टरों के खिलाफ इतिहास और प्रदर्शन रिपोर्ट मंगाई गई है।
-
कुछ मामलों में आरोप सही पाए गए हैं।
-
ऐसे अफसर जिन्हें कई मौके दिए गए, लेकिन फिर भी सरकार की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे, उन्हें हटाने की तैयारी है।
नॉन-परफॉर्मिंग अफसरों को मिलेगी बाहर की राह
सरकार ने ऐसे IAS अधिकारियों को चिन्हित किया है, जिन्हें पर्याप्त समय और अवसर दिए जाने के बावजूद वे मुख्यमंत्री की प्राथमिक योजनाओं और केंद्र सरकार की स्कीम्स को ठीक से लागू नहीं कर पाए।
-
कई जिलों में विकास कार्यों और योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर शिकायतें आईं।
-
ऐसे अधिकारियों को “नॉन-परफॉर्मिंग” मानते हुए मुख्यधारा से हटाने का फैसला लगभग तय है।
इन जिलों के कलेक्टरों पर भी हो सकता है तबादले का असर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निम्न जिलों के कलेक्टरों को बदला जा सकता है –
- रीवा: प्रतिभा पाल (28 महीने पूरे)
- धार: प्रियंक मिश्रा (33 महीने पूरे)
- आगर मालवा: राघवेंद्र सिंह (25 महीने पूरे)
- मुरैना: अंकित अस्थाना (33 महीने पूरे)
- मैहर: रानी बाथड (22 महीने पूरे)
- आलीराजपुर: डॉ. अभय अरविंद बेडेकर (25 महीने पूरे)
- पांढुर्ना: अजय देव शर्मा (25 महीने पूरे)
क्या है बड़ी तस्वीर?
सितंबर 2025 में होने वाले इस MP Collector Transfer 2025 को लेकर प्रशासनिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है। अगले कुछ दिनों में ही जिलों में नई नियुक्तियां और फेरबदल होने की संभावना है।इस फेरबदल का मकसद सिर्फ रूटीन ट्रांसफर नहीं, बल्कि बेहतर गवर्नेंस और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
