11 हजार में शादी होगी धूमधाम से! योगी सरकार की नई पहल – UP में मिलेगा सस्ता मैरिज हॉल
👉 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत दी है। अब शादी और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सिर्फ 11,000 रुपये शुल्क देकर आधुनिक सुविधा युक्त क्ल्याण मंडपम् (Kalyan Mandapam) आसानी से बुक किया जा सकेगा।
क्या है योगी सरकार का “कल्याण मंडपम्” प्रोजेक्ट?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत यह योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार भी बिना भारी खर्च किए सस्ते और सम्मानजनक मैरिज हॉल में अपने पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
सुविधाएं क्या होंगी?
कल्याण मंडपम् में शादी के लिए ज़रूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी –
-
विशाल हॉल
-
किचन
-
चेंजिंग रूम
-
साफ-सुथरे शौचालय
यहां बुकिंग शुल्क मात्र ₹11,000 रखा गया है। आमतौर पर ऐसे हॉल या बैंक्वेट बुक करने में 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक लग जाते हैं।
कितने कल्याण मंडपम् बन चुके हैं?
-
अब तक 66 परियोजनाओं को 260 करोड़ की मंजूरी मिली है।
-
इनमें से 39 कल्याण मंडपम् का निर्माण पूरा हो चुका है।
-
27 निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द जनता को सौंपा जाएगा।
कहां-कहां मिल रही है सुविधा?
बने हुए मंडपम्: अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, आज़मगढ़, बस्ती, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में।
निर्माणाधीन मंडपम्: आगरा, भदोही, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, मथुरा, प्रयागराज, रामपुर, सिद्धार्थनगर, वाराणसी आदि जिलों में तेजी से कार्य जारी है।
बुकिंग होगी ऑनलाइन
लोग अब घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर बुकिंग कर सकेंगे। यह प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होगी।
क्यों खास है यह योजना?
-
गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बैंक्वेट हॉल के महंगे किराए से छुटकारा।
-
सम्मानजनक तरीके से आयोजन करने का अवसर।
-
कम खर्च में शादियां भी होंगी यादगार।
