—Advertisement—

, ,

“इंदौर में ‘सुरीली उड़ान’ और ‘स्वरम्’ का मेघा शो ‘होंठों में ऐसी बात’ | डॉ. भरत शर्मा ने कहा- संगीत जीवन का श्रेष्ठ अभिव्यक्ति माध्यम”

Author Picture
Published On: 19 August 2025
IMG 20250819 WA0002

—Advertisement—

इंदौर के रवीन्द्र नाट्य गृह में ‘होंठों में ऐसी बात’ मेघा शो ने बाँधा समा

इंदौर समाचार।

इंदौर शहर ने एक बार फिर संगीत और सुरों की मधुर महफ़िल का आनंद लिया। संस्था ‘सुरीली उड़ान’ और ‘स्वरम्’ द्वारा आयोजित मेघा शो ‘होंठों में ऐसी बात’ का भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित रवीन्द्र नाट्य गृह सभागार में हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के चुनिंदा और सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ गायिका सरला मेंघानी ने सरस्वती वंदना से की, इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. भरत शर्मा (सदस्य, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया।

Dr. शर्मा ने इस अवसर पर कहा – “संगीत लय और ताल के संयोजन से जीवन की खुशियों और दुखों को अभिव्यक्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है। यह रस, भाव, सुर और ताल का ऐसा संगम है जो हमें गहराई से छू जाता है।”

कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम में मधु मुकेश, सरला मेंघानी, संजय छत्रकार, डॉ. अल्पना आर्या, अश्मित सागर, रचना वैध, राकेश नागर और रिया श्रीवास्तव ने एकल और युगल गीतों की प्रस्तुति दी। सभी गायकों ने कठिन हाई पिच और लंबी तान वाले रोमांटिक व रिदमिक गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

संगीत संयोजन की ज़िम्मेदारी सिंफनी बैंड के पिंटू कसेरा और उनकी टीम ने निभाई, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।

गरिमामयी उपस्थिति

मुख्य अतिथि डॉ. भरत शर्मा का स्वागत आयोजक श्री राम मेंघानी ने शाल और माला पहनाकर किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री नामदेव कुकरेजा, श्री हरीश भाटिया, श्रीचंद शादीजा, श्री हरिओम कसेरा, श्री चंदू शिंदे और श्री सुदर्शन गुप्ता उपस्थित रहे।

मंच संचालन व आयोजन

कुशल मंच संचालन संजय शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम की सफलता में लख्मीचंद वर्मा, कमल वीरवानी और जितेन्द्र गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp