—Advertisement—

, , , ,

लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया, शहीदों को दी श्रद्धांजलि”

Author Picture
Published On: 17 August 2025
861bff3f 0ed6 4b23 943c 5a2d306f9932

—Advertisement—

लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र कार्यालय में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” से हुई, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
3b48d5c5 2fe0 472c a003 7d9f6a2d96a7

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः कार्यालय परिसर में मुख्य अभियंता श्री योगेंद्र बागोले ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री श्री जी.पी. पटेल, प्रभारी अधीक्षण यंत्री श्री जतिन सिंह चुंडावत, कार्यपालन यंत्री श्री गौतम अहिरवार और श्री अविनेंद्र सिंह, एमपीआरडीसी से श्रीमती नताशा व श्री मनवाणी, विद्युत यांत्रिक विभाग से श्री एस. पंवार और सहायक यंत्री श्री जे.आर. आर्य समेत सभी स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशभक्ति के वातावरण को और प्रखर बनाने के लिए प्रेरणादायक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिनमें श्री योगेंद्र बागोले, जी.पी. पटेल, हेमराज राठौर और आर.पी. वर्मा विशेष रूप से शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने समूचे समारोह को राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से भर दिया।

पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन श्री हेमराज राठौर ने किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp