—Advertisement—

प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने बड़वानी में स्वतंत्रता दिवस पर किया परेड का निरीक्षण

Author Picture
Published On: 15 August 2025
ji

—Advertisement—

बड़वानी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने लिया परेड की सलामी

बड़वानी। 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय बड़वानी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पूरे उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पीएमश्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस संदेश भोपाल से लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा संक्षिप्त बधाई संदेश भी वाचन किया गया।

gautam ji

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य समारोह में पुलिस दल, सशस्त्र बल, वन विभाग, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर, स्काउट-गाइड और शौर्य दलों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड में प्रतिभागियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी और उपस्थित लोगों का मनोबल बढ़ाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक पीटी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने समारोह को और भी जीवंत बना दिया।

पुरस्कार वितरण

सशस्त्र दल मार्च पास्ट में पुरस्कार:

  • प्रथम स्थान: जिला पुलिस महिला बल

  • द्वितीय स्थान: विशेष सशस्त्र बल एवं जिला पुलिस बल बड़वानी

  • तृतीय स्थान: जिला पुलिस बल (पुरुष)

अशस्त्र दल में पुरस्कार:

  • प्रथम स्थान: पीएमश्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस बड़वानी के एनएसएस सीनियर गर्ल्स
  • द्वितीय स्थान: एनएसएस बालक
  • तृतीय स्थान: जिला फॉरेस्ट बल

अन्य अशस्त्र दलों, एनसीसी और स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पुरस्कार:

  • प्रथम स्थान: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी
  • द्वितीय स्थान: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी
  • तृतीय स्थान: नर्मदा कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बड़वानी
  • सांत्वना पुरस्कार: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, हरसुख दिगंबर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सांदीपनी शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल और पीएम कालेज ऑफ एक्सीलेंस महाविद्यालय

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

विशेष भोज और पौधारोपण

मुख्य समारोह में उपस्थित प्रदेश प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, प्रभारी कलेक्टर सुश्री काजल जावला, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा में आयोजित विशेष भोज में विद्यार्थियों के साथ खीर-पुड़ी का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अतिथियों ने स्मृति स्वरूप पौधारोपण भी किया।

99

प्रभात फेरी

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के पूर्व नगर के सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य समारोह स्थल पर पहुंची और शहरवासियों को उत्साह और देशभक्ति का संदेश दिया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तिगण

समारोह में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, प्रभारी कलेक्टर सुश्री काजल जावला, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव, विधायक बड़वानी श्री राजन मंडलोई, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, भाजपा महामंत्री श्री विक्रम चौहान, जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को अर्पित श्रद्धासुमन

नगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत प्रातः 7 बजे हुई। डॉ. गौतम टेटवाल, डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, श्री बलवंतसिंह पटेल, श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, विधायक श्री राजेन्द्र मंडलोई और प्रभारी कलेक्टर सुश्री काजल जावला ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp