—Advertisement—

, , ,

आजादी का जश्न इंदौर में: राजवाड़ा पर होगा सैन्य अफसरों का सम्मान, बैंड और डांस ग्रुप करेंगे प्रस्तुति

Author Picture
Published On: 14 August 2025
rajwada place

—Advertisement—

इंदौर के राजवाड़ा पर आजादी का महोत्सव: वीर सपूतों को मिलेगा सम्मान, 78 दीपों और 78 पाउंड के केक से सजेगा उत्सव

इंदौर। देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उमंग और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा आजादी के जश्न का गवाह बनेगा। 14 अगस्त की रात यहां जन चेतना अभियान की ओर से 29वां आजादी महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जल, थल और वायु सेना के अफसरों और जवानों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही शहर की दो प्रतिभाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर का नाम रोशन किया है।

78 दीपों से होगी शुरुआत, गूंजेगा राष्ट्रगीत

आजादी के 78 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 78 दीपों की श्रृंखला प्रज्वलित की जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद अनाम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राष्ट्रगीत की प्रस्तुति के साथ आजादी के इस महोत्सव का औपचारिक आगाज होगा।

78 पाउंड का केक और ध्वजारोहण

कार्यक्रम के दौरान 78 वर्ष पूर्ण होने के प्रतीक स्वरूप 78 पाउंड का केक काटा जाएगा। इसके अलावा ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और राष्ट्रप्रेम से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस अवसर को और यादगार बनाएंगी।

सेना के जवानों को मिलेगा सम्मान

आयोजन में जल सेना, थल सेना और वायु सेना के साथ ही बीएसएफ के कर्नल, कैप्टन और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की उपस्थिति में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव राजनीति से परे रहकर नई पीढ़ी में चेतना और देशभक्ति का संदेश देने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

मंच पर बैंड और डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां

राजवाड़ा चौक पर विशाल मंच तैयार किया गया है। यहां शहर के लोकप्रिय बैंड—मालवा स्टार, मंगलम और बॉबी बैंड—देशभक्ति गीतों की धुनें बजाएंगे। इसके अलावा 20 से ज्यादा डांस ग्रुप मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें वाल्केनो डांस एकेडमी, जैक्सन डांस ग्रुप और बीट बॉयज़ इंडिया जैसे मशहूर समूह शामिल हैं। जीटीवी के इंडिया डांसिंग सुपर स्टार सुपर 14 में प्रस्तुति दे चुके कलाकार भी यहां अपनी अद्भुत कला से दर्शकों का मन मोहेंगे।

गायक और संगीतज्ञ भी बिखेरेंगे सुरों का जादू

इस मौके पर राष्ट्रीय गीतों की सुरीली प्रस्तुतियां गायक अरविंद गोखले, बंडू कुलकर्णी, मनोज मयूर, प्रकाश चौहान, सुरेंद्र कैथवास, आशीष रायकवार और सौन्या सिन्हा देंगे। संगीत संगत में रमेश मकवाना और गीतेश सोनाईकर (की-बोर्ड), राज बिजौरे और संदीप चौधरी (ढोलक), तथा अमित साहू, अनूप कुलपारे और मयंक अकोदिया (ऑक्टोपैड) अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

29वां साल, राजनीति से परे उत्सव

जन चेतना अभियान के संयोजक और पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने बताया कि यह महोत्सव लगातार 29 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का यह उत्सव राजनीति से ऊपर उठकर नई पीढ़ी में बढ़ती चेतना, देशभक्ति और उत्साह का प्रतीक है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp