—Advertisement—

, , , ,

भोपाल और रायसेन को मिलेगी नई सौगात: अमृत और वंदे भारत जैसी ट्रेनों के कोच बनेंगे यहां, 10 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिलान्यास

Author Picture
Published On: 7 August 2025
Vande Bharat

—Advertisement—

Vande & Amrit Bharat Coach Production: रायसेन जिले के उमरिया गांव में बीईएमएल लगाएगी आधुनिक प्लांट, जहां तैयार होंगे वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के प्रीमियम कोच। 10 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिलान्यास।

भोपाल: मेक इन एमपी को सीएम मोहन यादव की बड़ी उपलब्धि—अब मध्यप्रदेश में बनेंगे वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के कोच। भारत सरकार की प्रमुख कंपनी बीईएमएल रायसेन के उमरिया गांव में 1800 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक प्लांट स्थापित कर रही है। इस मेगा प्रोजेक्ट का शिलान्यास 10 अगस्त को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस परियोजना से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और एमपी औद्योगिक विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा।

मध्यप्रदेश को रेलवे कोच निर्माण की बड़ी सौगात, रायसेन के उमरिया में बनेगा बीईएमएल का प्लांट

मध्यप्रदेश में अब वंदे भारत, अमृत भारत और मेट्रो ट्रेनों के कोच बनेंगे। भारत सरकार की प्रतिष्ठित कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) प्रदेश में 1800 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस परियोजना का नाम BRAHMA रखा गया है और इसे रायसेन जिले के उमरिया गांव में स्थापित किया जा रहा है।

इस प्लांट की स्थापना से न केवल प्रदेश को रेलवे प्रोडक्शन के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक खास पहचान मिलेगी, बल्कि करीब 5000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यह पहला मौका होगा जब मध्यप्रदेश में इस स्तर का रेलवे कोच निर्माण कार्य शुरू होगा।

यह प्रोजेक्ट ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है और इससे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अगस्त को इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे, जिससे भोपाल और रायसेन को एक नई औद्योगिक पहचान मिलेगी।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp