अगस्त में डबल धमाका: दो सुपर वीकेंड्स के लिए लोगों ने शुरू की छुट्टियों की प्लानिंग!


इस अगस्त महीना खास बनने वाला है! एक नहीं, दो-दो सुपर वीकेंड्स लोगों का इंतज़ार कर रहे हैं — और छुट्टियों की प्लानिंग ज़ोरों पर है!
🔹 पहला सुपर वीकेंड:
रक्षाबंधन 16 अगस्त, शनिवार को है और अगला दिन रविवार, यानी परिवार के साथ दो दिन सेलिब्रेशन का मौका। शहर के लोग पिकनिक स्पॉट, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट्स में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
🔹 दूसरा सुपर वीकेंड:
15 अगस्त (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस है, फिर शनिवार और रविवार, यानी तीन दिन का लंबा ब्रेक! और इसी वीकेंड के अगले दिन कृष्ण जन्माष्टमी — ऐसे में चार दिन का गोल्डन वेकेशन मिल रहा है।
🎒 लोगों ने क्या प्लान किया है?
-
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी की धूम में शामिल होने के लिए सबसे ज़्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। श्रद्धालु भक्ति में रंगने को तैयार हैं।
-
इंदौर और आसपास के लोग मांडू और महेश्वर की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक स्थलों का आनंद लेने की तैयारी कर रहे हैं।
-
वहीं कई लोग रक्षाबंधन पर शहर में ही रहकर स्थानीय पिकनिक स्पॉट्स और फैमिली गेट-टुगेदर का प्लान बना रहे हैं।
🌟 अगस्त बना घूमने-फिरने और त्योहारों का परफेक्ट महीना!
लोगों ने होटल, ट्रेवल पैकेज और लोकल टूर की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। ट्रैवल एजेंसियों और टूरिज्म सेक्टर में भी इन दिनों भारी मांग देखी जा रही है।