—Advertisement—

Gwalior में भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वां योग दिवस, सामूहिक योग साधना में शामिल हुए साधक-साधिकाएं

Author Picture
Published On: 3 October 2026
Gwalior

—Advertisement—

Gwalior में भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वां योग दिवस, सामूहिक योग साधना में शामिल हुए साधक-साधिकाएं 

Gwalior । भारतीय योग संस्थान जिला उत्तर-पूर्व ग्वालियर द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को अटल पार्क, दीनदयाल नगर में 60वां योग दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला उत्तर-पूर्व के विभिन्न योग केंद्रों से बड़ी संख्या में साधक-साधिकाओं ने सहभागिता की और सामूहिक रूप से योग साधना की। कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और समाज में योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय उपप्रधान महेश अग्रवाल ने की। वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद रेखा त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि वार्ड क्रमांक 20 की पार्षद मंजू लता कुशवाह विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. के.के. दीक्षित ने किया।

भजन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत साधक-साधिकाओं द्वारा भजन गायन से हुई। इसके बाद मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। सरस्वती वंदना का गायन मंजू यादव एवं सिद्धि राजावत ने किया।

गोवर्धन कॉलोनी केंद्र की केंद्र सचेतक सिद्धि राजावत ने योग गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और सामूहिक योगाभ्यास का क्रम शुरू हुआ।

विभिन्न आसनों और प्राणायाम का कराया अभ्यास

योगाभ्यास के दौरान साधक-साधिकाओं को अलग-अलग प्रकार के आसनों, सूक्ष्म क्रियाओं, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। जिला प्रधान अरविंद बाजपेयी ने ध्यानात्मक आसनों का अभ्यास कराया, जबकि जिला विस्तारक प्रमोद त्रिपाठी ने सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया।

अटल पार्क केंद्र प्रमुख बृजेश चंद्र चतुर्वेदी ने खड़े होकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया। क्षेत्रीय मंत्री डॉ. नवल सिंह सिकरवार ने बैठकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया। केंद्र प्रमुख शैलेश यादव ने हास्य आसन का अभ्यास कराया। वहीं केंद्र प्रमुख मुकेश मिश्रा ने पेट के बल किए जाने वाले आसनों और क्षेत्रीय मंत्री महेश सिंह राजावत ने पीठ के बल किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया।

इसके अलावा जिला संगठन मंत्री अश्विनी मिश्रा ने साधकों को प्राणायाम कराया, जबकि प्रांतीय उपप्रधान महेश अग्रवाल ने ध्यान का अभ्यास कराया।

whatsapp image 2026 10 03 at 1.33.48 am

विभिन्न योग केंद्रों से पहुंचे साधक

कार्यक्रम में उत्तर-पूर्व जिला ग्वालियर के विभिन्न योग केंद्रों के पदाधिकारी और साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नीम पार्क शताब्दीपुरम के केंद्र प्रमुख विनोद तिवारी, गोवर्धन कॉलोनी के केंद्र प्रमुख शिव प्रताप सिंह तोमर, कृषि महाविद्यालय केंद्र के प्रमुख श्री आर्य, शिव शक्ति देवालय केंद्र के आरके शर्मा, श्री नौहवार और श्री पाल सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य बृजेश यादव एवं राम प्रकाश परमार ने सामूहिक योग साधना में हिस्सा लिया।

साधकों ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। आयोजन की फोटोग्राफी जयंत द्वारा की गई। वहीं अटल पार्क केंद्र के सचेतक राम शंकर शर्मा ने आसन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

अधिक लोगों को योग से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेखा त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि मंजू लता कुशवाह ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की बात कही।

प्रांतीय उपप्रधान महेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में निष्काम कर्म और सामूहिक योग साधना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के साथ योग केंद्रों के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में ओम प्रकाश बाजपेयी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, साधक-साधिकाओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद जिला प्रधान अरविंद बाजपेयी ने शांति पाठ कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp