—Advertisement—

, ,

इंदौर में ई-रिक्शा अब 6 जोनों में नियंत्रित होंगे, हर जोन का अलग कलर कोड

Author Picture
Published On: 9 December 2025
Bhopal 1

—Advertisement—

इन्दौर। शहर में बेतरतीब घूम रहे और ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा अब नियंत्रित होंगे। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर सभी ई-रिक्शा को शहर के 6 जोन में बांटने की योजना बनाई है। प्रत्येक ई-रिक्शा को एक जोन में ही संचालन करने की अनुमति होगी और उसे उसी जोन की सीमा में ही गाड़ी चलानी होगी।

  • हर जोन का अलग कलर कोड होगा, जिससे वाहन की पहचान आसान होगी।
  • ई-रिक्शा चालक खुद तय कर सकेंगे कि वे किस जोन में गाड़ी चलाना चाहते हैं।
  • किसी भी ई-रिक्शा के दूसरे जोन में पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
  • हर क्षेत्र में ई-रिक्शा की संख्या सीमित होगी, ताकि ट्रैफिक व्यवस्थित रहे।

orig 021581460136 12 1613862775

आरटीओ प्रदीप शर्मा और ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलदगी ने ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक कर योजना पर चर्चा की। ई-रिक्शा संचालन को सुचारू बनाने की जिम्मेदारी कलेक्टर ने परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को दी थी। सभी जोनों की सीमा इसी माह तय कर व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।

यह कदम शहर के ट्रैफिक सुधारने और ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp