—Advertisement—

जानिए कोन से है वो पांच चमत्कारी योगासन, जो मानसिक तनाव को करेगे दूर

Author Picture
Published On: 6 November 2025
Untitled design 28

—Advertisement—

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव Stress एक आम समस्या बन चुकी है। इसके कई कारण हो सकते है जैसे काम का दबाव, नींद की कमी, रिश्तों में असंतुलन या डिजिटल लाइफस्टाइल। ये सब हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। ऐसे में योगासन Yoga न सिर्फ शरीर को बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है।

अगर आप भी मानसिक तनाव से गुजर रहे है तो घबराए नहीं आज हम आपको 5 प्रभावी योगासन बताएंगे जिनको फॉलो करके आप तनाव को कम कर सकेंगे।

1. बालासन यानी Child’s Pose

बालासन सबसे आसान और आरामदायक योगासन है। यह मन को शांति देता है और तनाव को तुरंत कम करता है।

baalकैसे करें:

योगा मैट पर घुटनों के बल बैठें।

धीरे-धीरे आगे झुककर सिर को जमीन पर रखें।

हाथों को आगे की ओर फैलाएं और गहरी सांस लें।

ये आपके मस्तिष्क को शांत करता है, चिंता और थकान को दूर करता है।

2. शवासन यानी Corpse Pose

यह आसन योग सत्र के अंत में किया जाता है, लेकिन मानसिक तनाव कम करने में बेहद प्रभावी है।

शवासन

कैसे करें:

पीठ के बल लेट जाएं।

आंखें बंद करें और शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करें।

धीरे-धीरे गहरी सांसें लें और मन को शांत करें।

ये मन को स्थिर करता है, अनिद्रा और चिंता को दूर करता है।

3. सुखासन Easy Pose

यह ध्यान के लिए सबसे उपयुक्त मुद्रा है।

सुखासन

कैसे करें:

सीधे बैठें, रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।

आंखें बंद करके श्वास-प्रश्वास पर ध्यान केंद्रित करें।

यह मन को एकाग्र करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

4. अधोमुख श्वानासन यानी Downward Facing Dog Pose

अधोमुख श्वानासन

यह आसन शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और तनाव को कम करता है।

कैसे करें:

पैरों और हथेलियों को जमीन पर रखें।

शरीर को उल्टा “V” आकार दें।

धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।

यह मानसिक थकान, सिरदर्द और तनाव को कम करता है।

5.Breathing Exercise

प्राणायाम मानसिक शांति के लिए सबसे प्रभावी तरीका है।

प्राणायाम यानी

कैसे करें:

पद्मासन या सुखासन में बैठें।

नाक से गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें।

रोजाना 10 मिनट अभ्यास करें।

ये तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp