—Advertisement—

, , ,

इंदौर की समान सोसायटी भोपाल में महिलाओं को देगी तकनीकी ट्रेनिंग, अप्रैल 2026 से सेंटर खुलेगा

Author Picture
Published On: 3 December 2025
b10422fc 9837 4b46 a1c4 522611bdda9a 1695130376996

—Advertisement—

भोपाल/इंदौर: इंदौर की महिला मैकेनिक तैयार करने वाली समान सोसायटी अब भोपाल की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। संस्था इस महीने भोपाल की बस्तियों में सर्वे शुरू करेगी और अप्रैल 2026 से नया प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा।

इंदौर में सफलता की कहानी

इंदौर में समान सोसायटी ने अब तक 300 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाया है। महिलाएं इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, कार ड्राइविंग जैसी तकनीकी नौकरियों में दक्ष बनकर आय अर्जित कर रही हैं। इनमें से 150 से अधिक महिलाएं कंपनियों से जुड़कर या स्वयं का काम शुरू कर चुकी हैं।

समान सोसायटी ने इंदौर में मालवा मिल, बाणगंगा, हवा बंगला, पीपल्याहाना, मूसाखेड़ी और पालदा क्षेत्रों में प्रशिक्षण सेंटर संचालित किए हैं।

Untitled 4 300x220 1

भोपाल में प्रशिक्षण केंद्र

संस्था के निदेशक राजेंद्र बंधु के अनुसार, भोपाल में सर्वे के आधार पर अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। सर्वे में महिलाओं की वर्तमान गतिविधियों, आय और तकनीकी प्रशिक्षण से संभावित लाभ का आकलन किया जाएगा।

इंदौर में भी नए सेंटर संभव

समान सोसायटी इंदौर में निरंजनपुर और खजराना क्षेत्रों में सर्वे कर रही है। यदि महिलाओं में रुचि दिखती है, तो वहां भी दो नए प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर विचार किया जाएगा।

26ac74ab 68d2 4a75 a512 1b774ecf31ad 1695130345392

संस्था महिलाओं की पसंद और रोजगार संभावनाओं के आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम रूप तय करेगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp