—Advertisement—

, ,

14 सितंबर को इंदौर में श्री नागेश्वर पंच पार्श्वनाथ सप्त जिनालय प्रतिष्ठा एवं ध्वजा चढ़ावे का आयोजन, दीपक करनपुरिया देंगे संगीत प्रस्तुति

Author Picture
Published On: 12 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 12 at 3.21.14 AM

—Advertisement—

श्री नागेश्वर पंच पार्श्वनाथ सप्त तीर्थ जिनालय नरिमन सिटी के प्रतिष्ठा और ध्वजा चढ़ावे का आयोजन 14 सितंबर को

इंदौर: श्री नरिमन नवकार जैन श्वेताम्बर श्री संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन ने बताया कि नवनिर्मित भव्य श्री नागेश्वर पंच पार्श्वनाथ सप्त जिनालय नरिमन सिटी की प्रतिष्ठा 11 नवम्बर को भव्य महोत्सव के साथ होगी।

प्रतिष्ठा एवं ध्वजा के चढ़ावे का आयोजन 14 सितम्बर, रविवार को प्रातः 9 बजे साकेत क्लब हॉल, साकेत नगर, इंदौर में किया जाएगा। इस पावन अवसर पर तपोनिधि प.पू. आचार्य श्री नयचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा और प.पू. साध्वीवर्या हेमप्रज्ञा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा इस प्रतिष्ठा एवं ध्वजा चढ़ावे का आयोजन प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध संगीतकार श्री दीपक करनपुरिया वाणी के जादूगर के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया जाएगा।

इस भव्य कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश पोरवाल, आर सी जैन, मेनेजिंग ट्रस्टी विजय जैन गोटावाला, प्रवीण गुरूजी, श्री संघ के जयंतीलालजी गोटावाला, नाना सेठ, बाबूलालजी भंडारी, शरद जैन, महेंद्र कटारिया, अजय चौधरी, अजय अम्बोर, प्रदीप जैन (आँचलिया), रितेश जैन बागवाला, संदीप जैन, सौरभ कटारिया, प्रदीप लुंकड़, पिंकेश जैन, राहुल जैन, प्रसन्न सकलेचा, यशवर्धन शाह, ऋषभ शाह, अंकित सिसोदिया, स्वप्निल नानावटी, प्रिंस सकलेचा, स्वप्निल जैन, विकास जैन, अमित मेहता, विवेक जैन, स्पर्श जैन, हर्षल शाह, अल्केश गाँधी, अमित जैन, शौर्य जैन सहित सभी समाज जैन से अपील की गई है कि वे पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp