—Advertisement—

श्री वैष्णो धाम में 10 दिनी नवरात्रि महोत्सव: डॉ. भरत शर्मा ने बताया भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का महत्व

Author Picture
Published On: 24 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 24 at 2.19.10 PM

—Advertisement—

श्री वैष्णो धाम में 10 दिनी नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन, डॉ. भरत शर्मा ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता पर किया प्रकाश

भोपाल। श्री वैष्णो धाम गरबा समिति द्वारा श्री वैष्णव धाम मंदिर परिसर में पूरे 10 दिन चलने वाले भव्य नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भरत शर्मा ने नवरात्रि के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “भारतीय पर्व का समसामयिक सामाजिक संवाद ही जीवंत संस्कृति का घोतक है।” उन्होंने बताया कि नवरात्रि केवल शक्ति उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सामूहिकता और अनुशासन का प्रतीक भी है। डॉ. शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला व्रत, कीर्तन, भजन और गरबा समाज में धार्मिक चेतना और सामाजिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करता है।

WhatsApp Image 2025 09 24 at 2.19.23 PM

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नवरात्रि पर्व केवल गुजरात या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह वैश्विक स्तर पर भी मनाया जा रहा है। विदेशों में भी लोग इसे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते हैं, जिससे भारतीय संस्कृति का प्रसार और अधिक होता है।

उक्त अवसर पर गरबा प्रांगण में माँ दुर्गा की आरती के पश्चात दीप प्रज्वलित कर गरबा की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. भरत शर्मा ने की। कार्यक्रम में श्री वैष्णो धाम गरबा समिति के अध्यक्ष श्री गुप्ता, श्रीमती रचना गुप्ता, उद्योगपति अजय पुरोहित, अनुजा पुरोहित, श्रीमती नारंग, श्रीमती विनोद अहलूवालिया, रेखा जनक गांधी, लायन विकास गुप्ता और अखिलेश खंडेलवाल ने डॉ. भरत शर्मा, गीता शर्मा और विशिष्ठा शर्मा का चुनरी और श्रीफल देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

गरबा महोत्सव में शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोग, गरबा प्रतिभागी और स्थानीय परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे 10 दिन चलने वाले इस आयोजन में व्रत, कीर्तन, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गरबा की विविध प्रस्तुतियां शामिल रही, जिन्होंने उपस्थित जनों को भारतीय संस्कृति और परंपरा की जीवंतता का अनुभव कराया।

इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक भी है, जो समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp