—Advertisement—

नागदा में 10 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन, अखंड रामायण हवन और महा आरती का आयोजन

Author Picture
Published On: 1 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 01 at 6.36.33 PM

—Advertisement—

नागदा: 10 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन अखंड रामायण हवन और महा आरती के साथ

नागदा के सार्वजनिक शिव-हनुमान-दुर्गा मंदिर, प्रकाश नगर में 10 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। महोत्सव की शुरुआत घट स्थापना एवं अखंड ज्योत के साथ हुई, जिसमें प्रतिदिन भजन और सप्तमी से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

नवमी के दिन मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें आठ जोड़ों के परिवारों ने आहुति दी। इस पवित्र अनुष्ठान का संचालन पंडित नरेंद्र अग्निहोत्री ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 6.36.32 PM

घट स्थापना के मुख्य यजमान श्रीमती एवं श्रीमान एस.पी. पाल रहे। महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन भजन प्रस्तुत किए गए। अखंड रामायण पाठ में प्रमुख योगदान देने वालों में सुरेश शर्मा, सुरेश पांडे, राजेश शर्मा, मुकेश महावर, आयुष राम अवतार बघेल, श्री राम राधे श्याम शेखावत, बद्रीलाल शर्मा, सुधीर दुबे, गोविंद सिंह चौहान, अशोक गौड़, ओम प्रकाश बाजपेई, रोशन सिंह सिकरवार, अरुण पोद्दार, सुरेश पाराशर, अवधेश पुरोहित, नटवर सिंह आदि शामिल रहे।

हवन में आहुति देने वाले यजमानों में सरिता-सुरेश शर्मा, हेमा-विजय पोरवाल, नेहा-जितेंद्र जैन, नीलम-योगेश श्रीवास्तव, श्री विद्या तिवारी, श्री राम प्रजापत, शांति देवी नंदराम प्रजापत, श्रीमती-श्रीमान भगवान पोरवाल प्रमुख रहे।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 6.36.32 PM1

महा आरती में नारायण सिंह, मनोहर शर्मा, दिनेश सैनी, छोटू चौहान, नंदकिशोर मथानिया, महेश सैन ने भाग लिया। बड़ी संख्या में पुरुष, महिला और बच्चे भी उपस्थित रहे।

आरती का आयोजन प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे पुजारी शुभम शर्मा ने संपन्न करवाया। आयोजन की व्यवस्था और जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सी.एल. वर्मा ने दी। रामायण पाठ में कप्तान सिंह भदोरिया और सुधीर दुबे का विशेष योगदान रहा।

इस दौरान प्रकाश नगर क्षेत्र धार्मिक जयकारों और उत्सव की गूंज से गूंज उठा।


Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp