—Advertisement—

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर कर सकते है कब्जा , भाजपा के सतीश कुमार को 13,880 वोटों से पछाड़ा

Author Picture
Published On: 14 November 2025
2025 7

—Advertisement—

बिहार चुनावी की सबसे चर्चित सीटो में से एक राघोपुर की सीट रही , इस सीट की सबसे खास बात यह है की इस सीट पर लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में उतरे। जिनके सामने भाजपा के प्रत्याशी सतीश कुमार यादव थे। ये उनका चुनावी गढ़ मन जाता है।

राघोपुर विधानसभा सीट की वोट गिनती में तेजस्वी यादव फिर से बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं। शुरुआती राउंड में पीछे चलने के बाद तेजस्वी ने कमबैक किया है और अब 13,880 वोटों से भाजपा के सतीश कुमार यादव को मात दे रहे हैं। इस सीट पर 2010 में सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को बड़ी वोटों से हराया था, लेकिन 2020 और अब 2025 में तेजस्वी ने सतीश को कड़ी टक्कर दी है।

raghopur election result 2025 live tejashwi yadav vs satish kumar as bihar vote counting begins on november 14

मतगणना के 29 राउंड के बाद तेजस्वी यादव को कुल 1,16,467 वोट मिले हैं, जबकि सतीश कुमार को 1,02,587 वोट प्राप्त हुए हैं। तेजस्वी यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और वर्तमान में 5000 से अधिक मतों की बढ़त कायम है। मतदान शुरू होने से लेकर अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिसमें तेजस्वी कुछ दौरों में पीछे भी रहे लेकिन उन्होंने वापसी कर बढ़त हासिल की।

राघोपुर विधानसभा सीट इस बार भी बिहार का सबसे हॉट सीट नजर आ रही है, जहां तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार में खुलकर मेहनत की है और जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। चुनाव परिणाम तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य के साथ-साथ लालू परिवार की राजनीतिक छवि को भी प्रभावित करेंगे।

इस मुकाबले की मुख्य बातें:

तेजस्वी यादव और सतीश कुमार के बीच कांटे की टक्कर। 29 राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी 13,880 वोटो से आगे है। बता दे की 2010 में सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हराया था। जिसके बाद 2020 और अब 2025 में तेजस्वी यादव ने दमदार वापसी की है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp